आदित्यपुर, मई 23 -- आदित्यपुर। पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अदित्यपुर नगर निगम ने 'वीमेन फॉर ट्री अभियान की शुरुआत की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना तथा महिलाओं को पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ते हुए जागरूकता पैदा करना है। इस अभियान के अंतर्गत 12 स्थलों पर एक साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 120 महिलाएं शामिल रहीं। ये महिलाएं अलग-अलग महिला स्व-सहायता समूहों से संबंधित थीं। प्रत्येक स्थल पर लगभग 10-10 महिलाओं ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की निगरानी AMRUT नोडल अधिकारी श्री विपुल सन्नी और NULM नोडल अधिकारी श्री विकास कुमार द्वारा की गई। सभी स्थलों की भू-स्थानांकित तस्वीरें भी ली गईं, जिससे योजना की पारदर्शिता बनी रहे।नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.