आदित्यपुर, फरवरी 9 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 अंतर्गत धीरजगंज स्थित एक सार्वजनिक तालाब को भरने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस तालाब को भरने के कार्य में कुख्यात बदमाश संतोष थापा और उसके गुर्गे संलिप्त हैं। मामले को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और इसकी लिखित शिकायत आदित्यपुर पुलिस से की है।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त तालाब का उपयोग वे पिछले करीब तीस वर्षों से कर रहे हैं। तालाब का इस्तेमाल न सिर्फ स्नान के लिए होता रहा है, बल्कि पूजा-पाठ के बाद देवी-देवताओं की मूर्ति विसर्जन भी इसी तालाब में किया जाता रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह तालाब क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक आस्था से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र आचार संहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.