जमशेदपुर, फरवरी 13 -- टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशन के पास दो अज्ञात लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेल पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर में ट्रेन की चपेट में आकर यात्री की पांव कटी थी लेकिन मौके पर ही मौत हो गई जबकि टाटानगर की लाइन पर अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर दो टुकड़े में हो गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रेल पुलिस मृतकों का नाम पता जानने के प्रयास में जुटी है ताकि परिजनों को सूचना दे सके। ट्रेन से दो लोगों की मौत को लेकर टाटानगर रेल थाना में यूडी के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...