आदित्यपुर, जनवरी 4 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-04 स्थित अंबेडकर चौक पर शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग और विचारों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के सामाजिक योगदान, विशेषकर महिला शिक्षा और समानता के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व पार्षद पांडी मुखी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, संतोष राम, कैलाश बाउरी, टी. मुचि राम, रवि यादव, नीपू घोष, सुनील यादव, रोहन मांझी, रोहित दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि सा...