रांची, मार्च 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। लायन्स क्लब ऑफ रांची की ओर से विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग के सहयोग से राणी सती मंदिर स्थित हनुमान बक्श पोद्दार सत्संग भवन में 41 जोड़ियों का आदर्श सामूहिक विवाह कराया गया। इसमें 17 दिव्यांग जोड़ियों भी थीं। लायंस क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं विवाह समारोह के संयोजक राजेश कुमार चौधरी की देखरेख में सभी कन्याओं का विवाह सनातन वैदिक रीति से पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज ने संपन्न कराया। इसमें पुरोहितों की टीम ने वैवाहिक अनुष्ठान में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे बारात निकाली गई। वरमाला का कार्यक्रम हुआ। शाम पांच बजे विदाई हुई। सभी कन्याओं को घरेलू आवश्यक सामग्री जैसे बर्तन, कंबल, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान प्रदान किया गया। विहिप सेवा विभाग सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.