बेगुसराय, फरवरी 2 -- वीरपुर, निज संवाददाता। अपने अनोखे शिक्षण कौशल से खरमौली स्कूल को फर्श से अर्श पर पहुंचाने वाले शिक्षक संत कुमार सहनी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी विदाई पर पूरा खरमौली गांव रो पड़ा,क्योंकि एक आदर्श शिक्षक के वर्षों की तपस्या का अंत हो रहा था। इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली के प्रधानाध्यापक संत कुमार सहनी का ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से सम्मान किया। बच्चे,शिक्षक,पूर्व छात्र-छात्राएं,बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने शिक्षक को फूल-माला,अंग वस्त्र व विभिन्न तरह के उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। भव्य समारोह में हजारों की भीड़ उनसे मिलने व आशीष लेने के लिए पहुंचता रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके योगदान की खूब प्रशंसा की। राष्ट्रीय व राज्य स्तर की 200 से अधिक उपलब्धियां दिलाई वक्ताओं ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.