प्रयागराज, मई 21 -- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की महिला इकाई की जिला कमेटी का गठन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मंडल प्रभारी और जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र गोयल, महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल और महिला व्यापार मंडल की जिला अध्यक्ष भावना त्रिपाठी ने नई कमेटी की घोषणा की। इस मौके पर 21 महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को एसीपी ट्रैफिक अमित कुमार ने प्रमाणपत्र सौंपे। नई कमेटी में मोनिका अरोड़ा और सोनी गुप्ता को जिला महामंत्री, स्वरिका भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. सोनिया तिवारी, सरोज सिंह, माया पांडेय, ऋतु शुक्ला और रूबी तिवारी को उपाध्यक्ष, शोभिता श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, जबकि रजनी त्रिपाठी, नम्रता सिन्हा, संगीता तिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.