रांची, दिसम्बर 5 -- रांची। आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कला कौशल और वैज्ञानिक समझ का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया। विद्यालय के सचिव सुरेश प्रसाद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके प्रोजेक्ट की सराहना की। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि यह प्रदर्शनी विद्यालय के विद्यार्थियों की बुद्धिमत्ता और नई सोच का प्रमाण है, जो रचनात्मकता, नवाचार तथा बौद्धिक जिज्ञासा को प्रोत्साहित करती है। उप-प्रधानाचार्य मनीष मिशाल ने भी बच्चों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में नए-नए आविष्कार करने हेतु प्रेरित किया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.