बोकारो, मई 15 -- बुधवार को आदर्श विद्या मंदिर चास में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। मारवाड़ी पंचायत समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने 10वीं व 12वीं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल 100% रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव रितेश लोधा ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बच्चो को उनकी उपलब्धि के लिए सराहा व उचित मार्गदर्शन के लिए अध्यापकों को धन्यवाद दिया। विद्यालय के प्राचार्य रणजीत कुमार ने बच्चों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय मैनेजमेंट, शिक्षक, अभिभावक व बच्चों को दिया। मौके पर मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष अशोक जगनानी, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भगेरिया, सचिव विकास कुमार अग्रवाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.