बोकारो, जून 27 -- आदर्श विद्या मंदिर चास के दो छात्रों ने हरिद्वार में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित की गई l इस प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में कक्षा दशम के छात्र रेवंथ पाढ़ी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया l जबकि अंडर-17 वर्ग में कक्षा नवम की छात्रा साक्षी ठाकुर ने कांस्य पदक की प्राप्त की l बच्चों ने यह प्रदर्शन ताइक्वांडो प्रशिक्षक भोला महतो के निर्देशन में किया l विद्यालय के प्राचार्य रणजीत कुमार ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.