बागपत, जनवरी 12 -- खेकड़ा। कस्बे के आदर्श पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व पंथ महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व कर देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया था। इसके साथ ही उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...