मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी। आदर्श नगर कॉलोनी। मधुबनी शहर की ऐसी कॉलोनी, जहां करीब सात हजार की आबादी व 1000 परिवार साल में पांच महीने जान हथेली पर रखकर रहते हैं। शहर के पास बसी इस कालोनी में जलजमाव ऐसा नासूर है कि लोगों का जीवन दुरुह हो जाता है। सड़कें इतनी खराब होती हंै कि शहर के बाकी हिस्सों के लोग इधर आना नहीं चाहते। टूटी सड़कों पर डेढ़ से दो फीट पानी में चलना किसी खतरे से कम नहीं है। बीमारों को अस्पताल ले जाना बड़ी चुनौती हो जाती है। सांप-बिच्चू के साये जलजमाव के संक्रमण का खतरा हर वक्त लोगों को सताता है। और तो और सड़क की हालत देख इधर सब्जीवाला भी नहीं आना चाहता। लोगों की पीड़ा इस बात से और बढ़ जाती है कि हमारे ही अफसर आखिर हमारी समस्याओं का समाधान क्यों नहीं करते? यहां रहनेवाले लोगों का कहना है कि चार -पांच महीने तक आवागमन ठप हो जाता है। पूर...