कानपुर, फरवरी 9 -- द्वितीय आनंदराव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सुपीरियर एकादश ने जीता। टीम ने फाइनल मुकाबले में आदर्श क्लब को 115 रन के बड़े अंतर से पराजित कर ट्रॉफी जीती। मैच में 95 गेंद पर 133 रन की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले सत्य कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। किदवई नगर स्थित साउथ मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में सुपीरियर एकादश ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 274 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज सत्य कुमार ने 133 रन की शतकीय पारी खेली। कुमार अभिनव ने 30 रन, शिवम ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल ने चार और मनीष ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी आदर्श क्लब की टीम बड़े स्कोर के सामने धराशायी हो गई। पूरी टीम 28.1 ओवर में 159 रन पर आलआउट हो गई। प्रतियोगिता में आदर्श क्लब के देवेश तिवारी को मैन ऑफ द टूर्ना...