सराईकेला, अप्रैल 26 -- सरायकेला।सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी के आदर्श कालोनी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक़ की पहचान नारायणपुर पंचायत के विजय गांव निवासी गुणाधर तिवारी के रूप में हुई है। मृतक शुक्रवार को दुगनी में रह रहे उसके चचेरे भाई की शादी की रिसेप्सन पार्टी में गया था। रिसेप्सन पार्टी से रात को वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान आदर्श कालोनी के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क पर पड़े युवक को सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.