धनबाद, नवम्बर 30 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल का नवनिर्मित आदर्श कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) अब नए रंग रूप और उन्नत सुविधाओं के साथ तैयार हो गया है। डीसी आदित्य रंजन ने शनिवार को नवनिर्मित केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही एमटीसी की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा और उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद को निर्देश दिया कि केंद्र को राज्य का उत्कृष्ट और आदर्श मॉडल बनाया जाए, ताकि बच्चों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा और अनुकूल माहौल मिले। बता दें कि सदर अस्पताल में एक कमरे में अबतक 10 बेड का एमटीसी संचालित था। डीसी के निर्देश पर विस्तार कर एनसीडी बिल्डिंग में 14 बेड का आदर्श एमटीसी बनाया गया है। यहां बच्चों के इलाज से लेकर पोषण, मनोरंजन और सीखने-सिखाने के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। म...