देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। समाहरणालय के सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम), वीएसटी (वीडियो सर्विलांस टीम) एवं एकाउंटिंग टीम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक्टिव होकर कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिन अनुज्ञप्ति धारकों ने अब तक अपने हथियार जमा नहीं किए हैं, उन्हें सूचना दें। ताकि शस्त्र जमा नहीं करने पर शस्त्र जब्त की जा सके। साथ ही संबंधित हथियार जब्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और विधिक प्रावधानों के अनुसार उनके विरुद्ध कानूनी कार्...