जमुई, अक्टूबर 24 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता विधानसभा चुनाव के सफल , पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से नामित प्रेक्षकों ने शुक्रवार को समाहरणालय सभा कक्ष में चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष और सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्री नवीन , पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल समेत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में प्रेक्षकों ने सभी राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण और सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने की बात कही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.