भागलपुर, नवम्बर 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानस सत्संग संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आदमपुर जहाज घाट के पास मंगलवार से दो दिवसीय वार्षिक सीता-रामधुन अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन शुरू हुआ। आयोजन की शुरुआत भजन गायक हिमांशु मोहन मिश्रा 'दीपक' ने की, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तों ने कीर्तन में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। यह दो दिवसीय आयोजन बुधवार को संपन्न होगा। मौके पर सबौर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो़ बरुण कुमार मिश्रा, प्रो़ अरविंद कुमार झा, प्रो़ मिहिर मोहन मिश्रा 'सुमन', राघवेंद्र कुमार झा, डॉ. मयंक वत्स, डॉ. राजीव रंजन झा, मनोज कुमार ठाकुर, विश्वंभर झा, कौशल कुमार झा, आनंद कुमार मधुकर सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.