पलामू, अक्टूबर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी को बढ़ावा दिया जा रहा है। आत्मनिर्भर बनने से ही भारत आर्थिक रूप से मजबूत होगा। देश लगातार कीर्तिमान स्थापित कर आगे बढ़ रहा है। भाजपा का आत्मनिर्भर भारत अभियान सह हर घर स्वदेशी अभियान के तहत डालटनगंज विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पलामू दौरे पर आए अर्जुन मुंडा मंगलवार को पलामू परिसदन में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में दुनिया एक नये दृष्टिकोण लेकर जहां नये-नये चीजे उभकर सामने आ रही है। वहीं भारत लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व में पांचवां अर्थव्यवस्था में अपना स्थान बनाया है। स्वदेशी के प्रति लोगों को जागरूक करते...