चमोली, अक्टूबर 29 -- भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आत्म निर्भर‌ भारत संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा इस अभियान से भारत में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्त्वाल ने करते हुए कहा कि प्रधामंत्रीनरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश आज आत्म निर्भर भारत के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष‌ रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और संकल्प के अनुसार 2047 में विकसित भारत संकल्प में आत्म निर्भर भारत सम्मेलनों का महत्व्पूर्ण योगदान होगा। कहा दुनियां आज अनेक चुनौतियों से जूझ रही है। तमाम देश एक दूसरे देशों को किस...