एटा, सितम्बर 28 -- एटा, डीएम प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर मिशन शक्ति 05 अभियान में महिलाओं, बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाने को निरंतर कार्यक्रम हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में राजकीय हाई स्कूल आलमपुर में कक्षा 10 की छात्रा कुमारी संगम को प्रधानाध्यापक बनाया गया। उनके निर्देशन में विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया गया। कार्यक्रम में शक्ति मंच की बैठक में शिक्षक विजय कुमार ने छात्राओं को शक्ति मंच से संबंधित जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में छात्राओं, बालिकाओं को उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिसमें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा आपातकालीन सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला स्वास्थ्य संबंधित परामर्श 181, एम्बुलेंस सेवा 102 प्रमुख रही। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ...