उरई, फरवरी 24 -- कोंच। ऑल इंडिया कंफेडरेशन ऑफ द ब्लाइंड द्वारा संचालित सीबीआर (कम्युनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में 40 को प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यशाला में संस्था के प्रोजेक्ट ऑफिसर सुधांशु शुक्ला ने बताया कि 17 से 50 वर्ष आयु वर्ग के दृष्टिहीन व्यक्तियों को विभिन्न स्वरोजगार प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक जिले में लगभग 650 दृष्टिहीन लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इनमें से 400 लोगों को 15-15 हजार रुपये का अनुदान देकर दुकानदारी, बकरी पालन और गाय पालन जैसे रोजगारों से जोड़ा गया है। इस अवसर पर संस्था की सचिव मंजुला मै...