मैनपुरी, दिसम्बर 19 -- घिरोर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की खुली बैठक शुक्रवार को बीआरसी पर आयोजित की गई। जिसमें संगठन का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया समिति के जिला संयोजक अभय चौधरी व सहसंयोजक हरेंद्र बैस के निर्देशन में की गई। निर्वाचन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक के रूप में रामखिलाड़ी यादव, धर्मेंद्र सिंह, जुगुल किशोर, राहुल, नयन यादव मौजूद रहे। खुली बैठक में आत्मोज पम्मी यादव को ब्लॉक अध्यक्ष व रजत चौहान को ब्लॉक मंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं देशदीपक यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वेश को कोषाध्यक्ष, अंकित दीक्षित को ब्लॉक ऑडिटर, अभिषेक दीक्षित को संयुक्त मंत्री व सुभाष यादव को एकाउंटेंट घोषित किया गया। वहीं ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन, अनुराग यादव व ब्रजेश यादव को चुना गया। संगठन मंत्री आलोक, विव...