दुमका, नवम्बर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। आत्मा सभागार दुमका में परियोजना निदेशक आत्मा दुमका सह जिला कृषि पदाधिकारी दुमका की अध्यक्षता में कृषक-वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय रबी फसल की आधुनिक खेती एवं प्रबंधन था। इस अवसर पर दुमका जिला के सभी प्रखंडों से आए कृषक भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र दुमका के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान अमृत कुमार झा, वरीय वैज्ञानिक डॉ. बी.के. महतो, वरीय वैज्ञानिक भूषण कुमार सिंह, कृषि अनुसंधान केन्द्र दुमका के सह निदेशक श्री ए.के. सहा एवं वरीय वैज्ञानिक शैलेंद्र मोहन उपस्थित रहे। वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की उन्नत तकनीकों पर विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। बीजोपचार की अनिवार्यता पर विशेष बल दिया गया ताकि फसलों में होने वाली संभावित क्ष...