जहानाबाद, जुलाई 10 -- कलेर , निज संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मधुश्रवां मोड़ स्थित पहलेजा, मेहंदिया में नव निर्मित श्री वैष्णो देवी गुफा में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह, यज्ञ महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आचार्य नवनीत जी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। वैष्णो देवी की प्रतिमा का विधिवत जलाधिवास संस्कार किया गया और वैदिक ब्राह्मणों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों का सस्वर उच्चारण कर यज्ञ आरंभ किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और यज्ञ की अग्नि ने वातावरण को पूरी तरह आध्य...