मुंगेर, अक्टूबर 6 -- धरहरा,एक संवाददाता। रूपा देवी की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने दामाद जयराम बिंद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लड़ैयाटांड थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गौरतलब हो कि लडैयाटांड थानाक्षेत्र के न्यू पैसरा गांव में शनिवार को जयराम बिंद की पत्नी रूपा देवी का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। इसे आत्महत्या बताया जा रहा था। लेकिन रविवार को मृतका की मां धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी मड़पाकला गांव निवासी जानकी देवी ने लड़ैयाटांड़ थाना में दामाद जयराम बिंद पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदिका ने बताया कि लगभग तेरह वर्ष पूर्व उन्होंने पुत्री रूपा देवी का विवाह जयराम बिंद से किया था। मृतका के ससुर देबू बिंद ने बताया कि वह शनिवार की सुबह सात बजे घर से निकले थे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.