फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। नगला पसी निवासी सुषमा उर्फ गुड़िया पत्नी अवधेश ने आठ जनवरी को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। सुषमा के भाई श्री किशन निवासी कछवाई ने पति पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। भाई का आरोप था कि पति अवधेश पुत्र जगन्नाथ सिंह उसकी बहन को मारपीट कर तंग करता था। प्रताड़ना से आहत होकर सुषमा ने आत्महत्या कर ली थी। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मामले में गिरफ्तारी को टीम गठित की थी। प्रभारी निरीक्षक संजुल पांडेय ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान अवागढ़ तिराहा मुस्तफाबाद से अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...