रुडकी, अप्रैल 8 -- खानपुर स्थित पैथोलॉजी लैब में हाल ही में गोली लगने से हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के चाचा ने लक्सर के एक अस्पताल के डॉक्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि इन लोगों ने उसे टॉर्चर किया। जिससे परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की। खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी आजाद अली पुत्र मीर हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका भतीजा नावेद अली पुत्र याकुब अली लक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रशिक्षु के रूप में काम करता था। पिछले सप्ताह नावेद अली ने खानपुर स्थित एक पैथोलॉजी लैब में देशी तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने नावेद अली के शव का पोस्टमार्टम सरकारी अस्पताल रुड़की में कराया। परिजनों ने इस घटना के बाद पुलिस को बताया कि नावेद ने व्हाटसप प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.