अमरोहा, अगस्त 4 -- सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव देहरा मिलक निवासी 25 वर्षीया रूचि पुत्री दुष्यंत सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार मुख्य आरोपी अरुण को पुलिस ने भले ही गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका भाई सुशील अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस मान रही है कि वह कहीं भागने में सफल हो गया है। हालांकि, पुलिस सर्विलांस की मदद से उस तक पहुंचने की जुगत में लगी है। रूचि का शव शुक्रवार सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हाथ व कागज पर लिखे सुसाइड नोट में रूचि ने अपनी मौत के लिए गांव के अरुण पुत्र हरपाल को जिम्मेदार ठहराया था। रूचि ने कहा था कि गांव का अरुण करीब छह माह से उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उससे 52 हजार रुपये ऐंठ चुका है। केवल इतना ही नहीं वह शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.