रामपुर, फरवरी 23 -- बिलासपुर। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी पत्नी तथा उसके दूसरे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान दिया। बीती 20 फरवरी को मोहल्ला रम्पुरा रूद्रपुर उत्तराखंड निवासी मनीषा देवी द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें कहा कि उसकी मां हरिया देवी के गांव फुलसुगी थाना ट्राजिट कैम्प उधमसिंहनगर उत्तराखण्ड निवासी विजय साहनी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके वजह से उसकी माता तथा पिता छोटेलाल के बीच अक्सर विवाद रहता था। इसी वजह से पिता छोटेलाल ने 19 फरवरी की रात्रि जहर खा लिया और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। बाद में पुलिस ने छोटे लाल की पत्नी हरिया देवी तथा विजय साहनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि सूचना के आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.