गाज़ियाबाद, नवम्बर 1 -- लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में 21 अक्तू्बर को युवक ने आत्महत्या की थी। मृतक की मां ने दस दिन बाद बेटे की पत्नी समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय मुकेश शर्मा का विवाह सात वर्ष पूर्व कॉलोनी निवासी निपुण शर्मा से हुआ था। मां सविता ने बताया कि विवाह के बाद पुत्रवधू बेटे को परिवार से अलग रहने के लिए कहती थी, जिसके लिए बेटा तैयार नहीं था। इसी के चलते वधू की मां सुधा शर्मा, पिता जगदीश शर्मा, भाई दिशू शर्मा और भाभी नीतू शर्मा विवाद कर बेटे को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने तीन लाख रुपए उधार लिए थे। रकम मांगने पर पुत्रवधू शादी के गहने और पैसे लेकर मायके चली गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.