पीलीभीत, फरवरी 7 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव हीरपुर की रहने वाली श्रुति का शव 29 जनवरी को गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने युवती की मां सरोजनी पत्नी राजेश की ओर से प्रेमी रोहित और उसकी मां राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि श्रुति का प्रेम प्रसंग रोहित के साथ चल रहा था। जानकारी लगने पर श्रुति की मां सरोजनी रोहित के घर शादी की बात करने गई। आरोप है कि रोहित की मां राजकुमारी ने गाली गलौज करते हुए शादी करने से मना कर दिया। उन्हें धक्के मारकर घर से निकाल दिया। दोबारा शादी करने के लिए कहने पर सरोजनी और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जब इसकी जानकारी श्रुति को लगी तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रोहित और राजकुमाारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...