सहारनपुर, मई 12 -- देवबंद। रेलवे प्लेट फार्म पर बने ओवरब्रिज पर चढ़ आत्महत्या का प्रयास कर रहा मजदूर विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। घायल मजदूर को जीआरपी द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रतापगढ़ के सिंहवी गांव निवासी नरेश कुमार (43) देवबंद में रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है। सोमवार को दोपहर के समय नरेश आत्महत्या के इरादे से रेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज पर पहुंच कूदने का प्रयास करने लगा। इस दौरान वहां गुजर रही रेलवे की विद्युत लाइन की चपेट में आकर उसके हाथ पेर झुलए गए। यह देख रेलवे प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी के जवानों ने ओवरब्रिज पर पहुंच नरेश को झुलसी अवस्था में नीचे उतार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.