सरसौल (कानपुर), मार्च 15 -- इंस्पेक्टर साहब! मेरी पत्नी, बेटा और बहू मुझे मारते पीटते हैं। जिस कारण से मैं आत्हत्या कर रहा हूं और ये वीडियो बनाकर आपको भेज रहा हूं। ताकि मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी और बहू को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इन शब्दों को बोलकर एक नशेबाज ने अपना वीडियो बनाया और नर्वल थाना प्रभारी को व्हाट्सएप पर भेज दिया। लेकिन इसके बाद भी शराब सुसाइड नहीं कर पाया। वजह थी यूपी पुलिस की तत्परता। आनन-फानन पुलिस शराबी के घर पहुंची और नशेबाज समेत उसके बेटे को थाने उठा लाई। दूसरे दिन जब शराबी का नशा उतरना तो उसने अपनी गलती मानी। जिसके बाद पुलिस ने काफी समझाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नर्वल के करबिगवां गांव निवासी 57 वर्षीय लक्ष्मण सिंह उर्फ पप्पू किसान हैं। परिवार में पत्नी संगीता देवी और तीन बेटे उदयभान, रविप्रताप व शोभित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.