महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम शेख फरेन्दा टोला करमहिया की पीड़िता ने मंगलवार को ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है, जिससे न्याय के लिए वह दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता राजमती ने बताया कि उसके पुत्र प्रदीप साहनी को गांव के कुछ लोगों ने लगातार प्रताड़ित किया। आरोप लगाया कि वह लंबे समय से तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त हैं। तस्करी का सामान गायब होने का झूठा आरोप लगाकर उन्होंने बेटे प्रदीप साहनी के साथ बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने व झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकियां दीं। लगातार उत्पीड़न, मानसिक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.