धनबाद, जून 15 -- तोपचांची, प्रतिनिधि। करण भास्कर सिंह ने तोपचांची का नाम रौशन किया है। तोपचांची बाजार निवासी भास्कर सिंह के पुत्र करण भास्कर सिंह ने नीट में देशभर में 1779वां रैंक प्राप्त किया है। करण की सफलता से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। लोगों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। करण ने कहा कि नीट में सफलता के लिए प्रतिदिन 14 से 15 घंटे तक पढ़ाई करते हैं। मेरे दादा जी आयुर्वेद के जानकार हैं। उनसे मुझे डॉक्टर बनने की प्रेरणा मिली। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। करण ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य को निर्धारित किया जाए तो सफलता जरूरत मिलती है। अब उनका सपना है कि वे एक अच्छे डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करें। करण के पिता ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.