सहरसा, जून 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सहरसा सहित राज्य के सभी जिलों की संकुल स्तरीय संघों की महिला लीडर्स से वर्चुअल संवाद किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लाखों ग्रामीण महिलाओं की आकांक्षाओं को समझना और उनके आधार पर सशक्त नीतियां बनाना था। महिलाओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम ने एक नया इतिहास रच दिया। जिले के सभी 10 प्रखंडों से संकुल स्तरीय संघ की महिला लीडर्स ने पूरे आत्मविश्वास और गर्व के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र की महिलाओं की समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच महिलाओं के लिए अभूतपूर्व अवसर लेकर आया है। मुख्यमंत्री ने महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.