जहानाबाद, जनवरी 9 -- राजकीय पॉलिटेक्निक में उमंग 2026 का भव्य आयोजन बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित जाहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में "उमंग 2026" का आयोजन अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसके तहत 2 जनवरी से 8 जनवरी तक शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, कहानी लेखन, समूह चर्चा, वाद-विवाद, आशु भाषण, क्विज़, गायन प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, डम्ब शराड (चाराडे) जैसी गतिविधियों के साथ-साथ बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट, 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप एवं हाई जंप ज...