औरैया, फरवरी 24 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के सेऊपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत 40 बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण का संचालन खेल प्रशिक्षक पंकज सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके, संकट की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने की तकनीक और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सन्दीप झा ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सभी 40 बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.