लातेहार, अक्टूबर 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। स्थानीय पथ निर्माण विभाग विश्रामागार में गुरुवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वदेशी ताकत सबसे बड़ी शक्ति है। अगर हर घर में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ेगा, तो आत्मनिर्भर भारत का सपना जल्द ही साकार होगा। यह अभियान केवल आर्थिक मजबूती के लिए नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संकल्प भारत को मजबूत बनाएगा और स्थानीय कारीगरों, किसानों तथा छोटे उद्योगों को बढ़ावा देगा। कार्यशाला के अंत में मंडल महामंत्री दीपक निषाद ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर शिवकेश्वर यादव, युवा मोर्चा अध्...