रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- नानकमत्ता। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक एवं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है। इसे प्राप्त करने के लिए हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी नारा भी दिया है। उन्होंने अपनी-अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को तैयार करना होगा, ताकि हम देशवासियों की जरूरतों को पूरा कर सकें। यहां पुष्कर सिंह काला, भास्कर सम्मल, जगदीश जोशी, विकास गुलाटी, ओम नारायण राणा, रवि ग्रेवाल, अंजू देवी, अनिल जोशी, इंद्रपाल माल उर्फ गोल्डी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.