जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- पोटका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और प्रवासी की बैठक जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में सुंदरनगर के कल्याण मंडप में रविवार हुई। बैठक में भाजपा जिला कार्यालय मंत्री एवं पोटका विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा ने आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में स्वदेशी वस्तु अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उचित प्लेटफॉर्म से जनता को न्याय दिलाने एवं आगे कार्यक्रम के लिए विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष को सौंपी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत पोटका विधानसभा में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 15 अक्तूबर को सुंदरनगर के कल्याण मंडप में होगा। पोटका के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। हम सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.