मऊ, फरवरी 15 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में रविवार को भाजपा के तत्वावधान में केंद्रीय बजट 2026 के संदर्भ में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बजट की खूबियों को लोगों को बताया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिलेगी। क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया कि यह बजट पहली बार कर्तव्य आधारित, समावेशी और आर्थिक विकास को गति देने वाला है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुरूप जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हितों को प्राथमिकता देता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.