जामताड़ा, अक्टूबर 13 -- आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी शामिल जामताड़ा, प्रतिनिधि। आत्मनिर्भर भारत अभियान को जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा विशेष बैठक का आयोजित की गयी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा के नेतृत्व में गोराईनाला मंडल अंतर्गत बरजोड़ा पंचायत सहित कई गांवों में की गई। जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। बबीता झा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा देश के हर कोने में विकास की नई पहल की जा रही है। इस कड़ी में जामताड़ा विधानसभा में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें केंद्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी विशेष रूप से शिरकत करेंग...