बक्सर, दिसम्बर 17 -- स्वालंबी डुमरांव प्रखंड के जीविका दीदी कार्यालय में दिया जा रहा प्रशिक्षण जो दीदी व्यवसाय से जुड़ी हैं, वह दूसरे को करा सकती है प्रशिक्षित व्यवसाय बढ़ाने के लिए चार किस्तों में मिलती है 53 हजार की राशि फोटो संख्या 32 कैप्शन - बुधवार को डुमरांव प्रखंड परिसर के जीविका कार्यालय में रोजगार विकसित करने का प्रशिक्षण लेतीं जीविका दीदियां। डुमरांव, निज संवाददाता। जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने व व्यवसाय शुरू कराने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय में दीदियों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 567 जीविका दीदी प्रशिक्षण ले रही हैं। एक ग्रुप में उनकी संख्या 35 है। प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें चार किस्तों में 53 हज...