सिमडेगा, सितम्बर 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा के द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार को एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के संयोजक गंगोत्री कुजूर एवं सहसंयोजक नीलकंठ सिंह मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक गंगोत्री कुजूर ने कहा की आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना सशक्त भारत का आधारशिला है, आत्मनिर्भर भारत केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण का माध्यम है। इसका उद्देश्य गांव गरीब किसान युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत एवं संपन्न बनना है। कार्यक्रम में नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा की आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी सरकार होगा जब हमारा संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आम नागरिक तक सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को पहुंचाएगी। स्वागत भाषण करते हुए आत्मनिर्भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.