बेगुसराय, मई 18 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रविवार को गढ़हरा में आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में वर्तमान भारत के अन्य देशों के साथ संबंध पर चर्चा हुई। इस मौके पर कांग्रेस नेता राम अनुग्रह शर्मा ने कहा कि भारत आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ कठिन संघर्ष के द्वारा विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। वास्तविकता यह है कि भारत का मजबूत होना अमेरिका सहित कुछ देश को अच्छा नहीं लग रहा है। अमेरिका भारत को आर्थिक रूप से विश्व का मजबूत देश के रूप में देखना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत को तमाम आंतरिक चुनौतियों से निकलते हुए अमेरिका के घड़ियाली आंसू से सतर्क रहने की जरूरत है ताकि भारत विश्व के मानचित्र पर एक मजबूत राष्ट्र की स्थिति में पहुंच सके। उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध व विराम के भी कई कारण बताए। मौके पर संजय सिंह, उमेश राय, अनिल सिंह,चंद्...