लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 15 -- अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में लखीमपुर की मिट्टी एवं गोबर से बने दीए अयोध्याधाम में रोशनी बिखरेंगे। नगर निगम कार्यालय में महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी को 25,000 दीपक धौरहरा ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार तिवारी ने सौंपे। महापौर ने इसके लिए लखीममपुर की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार का आभार जताया। गाय के गोबर,मिट्टी और गेरू से बने दीपकों की खेप लेकर बीडीओ संदीप तिवारी अयोध्या पहुंचे। धौरहरा ब्लॉक में मिशन आजीविका के तहत स्वयं सहायता समूहों ने प्राकृतिक तरीके से इको फ्रेंडली दीपक तैयार किये थे। बीडीओ संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि सीडीओ अभिषेक कुमार ने विकास भवन परिसर से इन इकोफ्रेंडली दीयों से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को बीडीओ ने दीयों की खेप नगर नि...