मधुबनी, मार्च 3 -- मधवापुर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा साहरघाट में बीके विजय भाई ने कहा कि आत्मचिंतन से जीवन में सद्गुण का विकास होता है। वे वहां भक्तों को आत्मज्ञान से संबंधित प्रवचन सुना रहे थे। मौका था शिव जयंती के अवसर पर आध्यात्मिक जागृति के लिए लोगों को जागरूक करने का। कार्यक्रम से पहले शांति यात्रा निकाली गयी। जयनगर सेवा केंद्र संचालिका बीके रीना दीदी ने चारो युगों का कार्यकाल और ईश्वर का अवतरण विषय पर लोगों को विस्तार से बताया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पूर्व प्रमुख रत्नेश्वर ठाकुर, बीके संजीव भाई, प्रतिमा बहन, पूजा बहन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.