बागपत, जुलाई 19 -- बागपत जिले में स्थित पुरा महादेव मंदिर का इतिहास बहुत पुराना और पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। प्राचीन काल में जिस स्थान पर आज पुरा महादेव मंदिर स्थित है, उसे कजरी वन के नाम से जाना जाता था। इसी वन में ऋषि जमदग्नि अपनी पत्नी रेणुका के साथ आश्रम में रहते थे। एक बार राजा सहस्त्रबाहु शिकार खेलते हुए जमदग्नि ऋषि के आश्रम पहुंचे। ऋषि की अनुपस्थिति में माता रेणुका ने कामधेनु गाय की सहायता से राजा का खूब आदर-सत्कार किया। राजा सहस्त्रबाहु कामधेनु गाय को बलपूर्वक ले जाना चाहते थे, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। गुस्से में आकर उन्होंने माता रेणुका को बलपूर्वक अपने साथ हस्तिनापुर ले जाकर बंदी बना लिया। बाद में रेणुका अपनी छोटी बहन की मदद से वहां से मुक्त हो गईं और आश्रम लौटकर ऋषि जमदग्नि को पूरा वृत्तांत सुनाया। ऋषि जमदग्नि ने अपने पुत्...